बॉलीवुड जगत के इन सेलेब्स ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर किया ट्वीट

Summary :

आज यानी 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुल 70 सीटों पर मतदान किए जाने हैं। चुनाव में करीब 672 उम्मीदवार हैं।

आज यानी 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुल 70 सीटों पर मतदान किए जाने हैं। चुनाव में करीब 672 उम्मीदवार हैं। चुनाव सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है,जबकि ये शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा।  वहीं इन चुनाव के जरिए एक बार फिर से आम आदमी पार्टी का डंका बोलता दिखाई दे रहा है,तो वहीं बीजेपी भी सिंहासन पर अपना कब्जा करने की पूरी कोशिश में जूटी पड़ी है। 
बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स रितेश देशमुख सहित विभिन्न मशहूर हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों से इस बात की अपील की है कि वह सही काम करने वाले रिकॉर्ड के आधार पर ही सही उम्मीदवार के लिए ही अपना वोट डालें। 
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने ट्वीट करके कहा है कि यह वोट देने का समय है,सही उम्मीदवार चुनने का,जो शहर के लिए राज्य के लिए अच्छा हो। 
रितेश देशमुख ने जनता से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली,वोट देने का लगभग समय है। सही उम्मीदवार चुनने के लिए जो आपके शहर,आपके राज्य के लिए बेहतर हो,केवल अकेले काम के ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर ही वोट  देना,सुनिश्चित करें कि आपने अपना वोट डाला और भारत का नेतृत्व किया है जिस तरह से राजधानी को करना चाहिए। अब रितेश देशमुख का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है साथ ही लोग उनके  इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दें रहे हैं। 

कुछ अन्य सेलेब्स ने भी किया ट्वीट…

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बीजेपी एंव कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। शहर में मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गए हैं और यह आज शाम छह बजे समाप्त होंगे। इसके अलावा दिल्ली के करीब 1.47 करोड़ मतदाता इस बात का फैसला लेंगे कि भारत की राजधानी पर किसका बोलबाला होगा। 
विधानसभा चुनाव के नतीजें 11 फरवरी के दिन घोषित कर दिए जाएंगे और मालूम होगा किसका होगा सिंहासन।  बात अगर पिछले विधानसभा चुनावो की करें तो आम आदमी पार्टी पहले 67 सीटों के साथ विजय प्राप्ति हुई। वहीं इस दौरान बीजेपी को महज 3 सीट ही मिल पाई। इसके अलावा कांग्रेस का तो कोई नामों निशान नहीं था। 

Desk Team