गुजरात के कच्छ में भूकंप का हल्का झटका

Summary :

गुजरात के कच्छ में शनिवार दोपहर में भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गयी। जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।

गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार को दोपहर में भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया।

इसकी तीव्रता 3.1 थी। इसका केंद्र जिले के भचाऊ से 14 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2001 में कच्छ जिले में विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गयी थी और लाखों मकान नष्ट हो गए थे।

अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने की तैयारी में गुजरात सरकार 

Desk Team