महाराष्ट्र के एक पुलिस उप निरीक्षक को अपने वाहन से कुचल कर फरार शराब माफिया के दस सदस्यों को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एक नाबालिग सहित दो छत्तीसगढ के आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आज महाराष्ट्र पुलिस की सूचना के बाद कल यहां झारखंड और उड़सा राज्य की सीमा से लगे सभी थानों में कड़ नाकेबंदी करने के निर्देश दिए गए थे।
लोदाम थाना पुलिस को महाराष्ट्र की कार में सवार युवकों पर संदेह हुआ था। पुलिस की टीम ने इस वाहन में सवार विकेश मुके निवासी जामगुड़ भंडारा, शलीम चांद खान पठान चन्द्रपुर, शैजाद शेख कुरखेड़, निकेश छगन मेश्राम कुरखेड़, परवेज शेख कुरखेड़, यश रायपुरगर भंडारा, दीपक बावनथड़ चन्द्रपुर, प्रसन्नजीत हलधर और नानटू हलधर कांकेर को हिरासत में लिया गया। कड़ईपूर्वक पूछताछ की तो इन सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जशपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



