नयी दिल्ली: बुधवार को जारी एक अधिसूचना के तहत चुनाव आयोग ने घोषणा कर बताया किं दिल्ली चुनाव 2020 के परिणाम घोषित होने के बाद छह जनवरी 2020 से लागू आचार संहिता को हटाया जा रहा है। चुनाव आयोग ने यह घोषणा 11 फरवरी को घोषित हुए परिणाम के बाद की।
दिल्ली में आयोग द्वारा 6 जनवरी से आचार संहिता लागू कर दी गई थी। जो परिणामों के बाद निरस्त कर दी जाती है। चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि अब दिल्ली के संबंध में परिणाम घोषित होने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, ऐसे में दिल्ली में छह जनवरी 2020 से लागू आदर्श चुनाव संहिता तत्काल प्रभाव से समाप्त होती है।
आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि आदर्श चुनाव संहिता के प्रावधान चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की तिथि से लागू होती हैं और यह चुनाव प्रक्रिया के पूर्ण होने तक लागू रहती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 70 में से 62 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में गठित सरकार 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेगी।


Download Android App
Download iOS App



