दिखने लगा फ्री बिजली का असर, जीरो आने लगे बिल

Summary :

आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश संयोजक गोपाल राय के नेतृत्व में की जा रही जनसंवाद यात्रा के अठाहरवें दिन शाहदरा विधानसभा में जन संवाद का आयोजन किया गया।

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश संयोजक गोपाल राय के नेतृत्व में की जा रही जनसंवाद यात्रा के अठाहरवें दिन शाहदरा विधानसभा में जन संवाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक रामनिवास गोयल समेत सैकड़ों की संख्या में शाहदरा विधानसभा के निवासियों ने हिस्सा लिया। जनसंवाद के दौरान एक शख्स ने बताया कि अब फ्री बिजली का असर दिखने शुरू हो गया है। अब लोगों के बिजली बिल जीरो आने लगे हैं। 
जन संवाद के दौरान शहादरा विधानसभा क्षेत्र में 39 मंडल प्रभारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। साथ ही बहुत सारे लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। शाहदरा निवासी सतीश ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सरकारी स्कूलों को इतना बढ़िया कर दिया है कि अब वे किसी भी मामले में प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं है। उसने बताया कि सरकारी स्कूलों में पैरेंट टीचर मीटिंग और हैपिनेस कैरिकुलम जैसे चीजों के बारे में पहले किसी ने नहीं सोचा।

Desk Team