चुनाव आयोग ने मिजोरम के कोलासिब में मंगलवार की हुई हिंसक घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की और राज्य में सभी पक्षा से शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए मिलकर काम करने की अपील की है। आयोग ने यहां के बयान जारी कर कहा, ‘आयोग मिजोरम में समाज के शांतिपूर्ण आचरण तथा परंपरा को बनाये रखने की उम्मीद करता है और सभी पक्षों से मिलकर काम करने की अपील करता है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो और हमेशा की तरह अधिकतर लोगों की भागीदारी के साथ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।’
उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा के राहत शिविरों से बिना सुनवाई को लगभग पांच सौ ब्रुस या रियांगों के नामांकन के विरोध में भारी संख्या में लोगों ने असम सीमा के पास कोलासिब जिले के उपायुक्त कार्यालय के सामने मंगलवार को प्रदर्शन किया था। इस दौरान उपायुक्त टी अरुण ने नाराज लोगों को समझाते हुए यह सुनिश्चित किया कि बिना जरूरी सुनवाई के इस साल के शुरू में हुए समझौते को लेकर मिजोरम स्थानांतरित होने की चाह रखने वाले रियांग या ब्रुस शरणार्थियों का नामांकन नहीं किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



