दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर कई स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद, DMRC ने दी जानकारी

Summary :

दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर टीकरी कलां से ब्रिगेडियर होशियार सिंह खंड तक मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। डीएमआरसी ने यह जानकारी दी। टीकरी बॉर्डर नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन के मुख्य स्थलों में शामिल है।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘सुरक्षा जानकारी: ग्रीन लाइन पर टीकरी कलां से ब्रिगेडियर होशियार सिंह तक स्टेशनों पर प्रवेश/निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं।’’

इन दोनों स्टेशनों के बीच टीकरी बॉर्डर, पंडित श्री राम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी स्टेशन पड़ते हैं। बता दें कि कृषि कानून के खिलाफ 100 दिन से अधिक समय से दिल्ली बार्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है।

सिंघु बॉर्डर पर फायरिंग, कार से आए 4 युवक गोली चलाकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Desk Team