दिल्ली में गर्मियां करीब आ ही गई है। दोपहर में इन दिनों तड़पती धूप होती वहीं सुबह-शाम तापमान में कमी होने से हल्की सर्दी का एहसास होता है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शहर में रविवार को बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 93 फीसदी व न्यूनतम 42 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 32.2 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, यहां का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो न्यूनतम में सबसे अधिक था।


Download Android App
Download iOS App



