पश्चिमी दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी जिले के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल के डाॅक्टरों की लापरवाही से जिंदा बच्चे को मृत बताकर परिजनों को सौंपा गया था, उसकी बुधवार को मौत हो गई। वह पीतमपुरा के अग्रवाल अस्पताल में दाखिल था। इधर मौत की सूचना मिलते ही तोड़फोड़ और उपद्रव की आशंका के चलते पुलिस बल मैक्स अस्पताल के आसपास तैनात कर दिया गया। वहीं, परिजनों व उनके समर्थकों ने बच्चे का शव लेने से इनकार कर लिया।
वह लोग मैक्स अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई व डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि मामले में पुलिस अभी भी जांच कर रही है। परिजनों ने मैक्स अस्पताल के लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में कानूनी राय ली। शालीमार बाग थाने में गैर इरादतन हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया। नवजात की मौत के बाद अब गैर इरादतन हत्या में तब्दील कर दिया है। पुलिस की तरफ से जांच जारी है। मैक्स अस्पताल ने रविवार रात को ही दो डॉक्टरों एपी मेहता व विशाल गुप्ता को बर्खास्त कर दिया था।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



