दक्षिणी दिल्ली : महिपालपुर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाके में स्थित मारुति कार के शोरूम की पहली मंजिल पर भयंकर आग लग गई। बुधवार सुबह हुई इस घटना के बाद लोगों ने तत्काल दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की एक के बाद एक 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बूझाने में जुट गई।
इमारत की पहली मंजिल पर लगी आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को तकरीबन पौने दो घंटे का समय लग गया। हादसे के दौरान शोरूम में किसी के नहीं होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। दमकल विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 5.40 बजे महिपालपुर स्थित मारुति के एक कार शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल दमकल की एक के बाद एक 10 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और तकरीबन पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया।
शोरूम की पहली मंजिल पर लगी आग तेजी से फैलते हुए भयंकर रूप ले चुकी थी। गनीमत रही कि आग लगने के दौरान शोरूम में कोई भी मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों का पता लगा रहा है। हालांकि शुरूआती जांच में शॉट सर्किट को ही मुख्य कारण माना जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



