दिल्ली में CAA के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, गाड़ी में लगाई आग

Summary :

दिल्ली के दरियागंज इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक कार को आग के हवाले कर दिया गया।

दिल्ली के दरियागंज इलाके में शुक्रवार को नये नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक कार को आग के हवाले कर दिया गया। राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद आगजनी की यह पहली घटना है। 

संशोधित नागरिकता कानून : दिल्ली से सटे सीमापुरी और दिलशाद गार्डन इलाके में प्रदर्शन

पुलिस ने पुरानी दिल्ली से जंतर मंतर की ओर मार्च का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों के विशाल समूह पर पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज भी किया। 
पुलिस ने उन्हें दिल्ली गेट पर ही रोक दिया। दिल्ली में एहतियातन आज भी कई मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया है, जिनमें अभी जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। 

Desk Team