अनुमति बगैर रैली के लिए गौतम गंभीर के खिलाफ मामला दर्ज

Summary :

पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने कहा, हमने दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत गौतम गंभीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और  उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर के खिलाफ अनुमति बगैर एक चुनावी रैली आयोजित करने के लिए एक मामला दर्ज किया है। पूर्वी दिल्ली के निर्वाचन अधिकारी के. महेश ने शनिवार को पुलिस से कहा कि शुक्रवार को जंगपुरा में अनुमति बगैर रैली आयोजित करने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए गंभीर के खिलाफ कार्रवाई करे।

पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने कहा, ”हमने दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत गौतम गंभीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और  उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।” गंभीर, पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हैं।

आप ने गौतम गंभीर पर लगाया दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप

Desk Team