नोएडा सेक्टर 25 में स्थित एक प्रमुख शॉपिंग मॉल (स्पाइस मॉल) में सोमवार को आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग चौथी मंजिल पर लगी है। आग के कारण पूरा मॉल खाली कराया जा रहा है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमें अपराह्न् लगभग 1.30 बजे एक फोन काल प्राप्त हुई। दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं और आग बुझाने का काम जारी है।” आग के वास्तविक कारण का पता फिलहाल नहीं चल पाया है।


Download Android App
Download iOS App



