एक ऐसी बत्तख जिसने अपनी समझदारी को दिखते हुए अपने नेक काम से पब्लिक का दिल जीत लिया है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बत्तख का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो एक बच्चे की मदद करते हुए दिखाई दे रही है। सभी लोग इस बत्तख की समझदारी को देखकर काफी ज्यादा हैरान है। यही वजह है कि इस वीडियो को अभी तक करीब पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर 7 हजार से ज्यादा लाइक्स और करीब 9 हजार शेयर मिल चुके हैं। इस विडियो को फेसबुक यूजर Myla Aguila ने 15 अगस्त को शेयर किया था।

पहले देखें वीडियो…
वीडियो में एक बच्चा टीले पर बैठा हुआ है जिसकी एक चप्पल नीचे गिर जाती है। लेेकिन नीचे मौजूद बत्तख बच्चे की मदद करती है और उसी चप्पल उठाती है और चप्पल को बहुत बार पकड़ाने की कोशिश भी करती है। हालांकि आखिर में वह अपनी कोशिश में कामयाब भी हो जाती है। इस मासूम बत्तख के इसी रवैये ने लोगों का दिल जीत लिया है।
बत्तख के फैन हो गए लोग…




Download Android App
Download iOS App



