टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता का आज जन्मदिन है और आज हम आपको इनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक कुछ खास जानकारियां देने वाले है। 26 अगस्त 1990 में जन्मी एक्ट्रेस इशिता दत्ता आज अपना 29 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है।

इशिता ने साल 2013 में स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘एक घर बनाऊंगा’ से टेलीविज़न जगत में डेब्यू किया था और इस शो के किरदार पूनम से उन्हें खासी शोहरत भी मिली थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में काम किया।

झारखंड के जमशेदपुर में पैदा हुई इशिता दत्ता का बचपन यहीं बीता और स्कूली पढाई के बाद इशिका मुंबई पहुंची। यहां पर मीडिया स्टडीज के बाद इशिता ने साल 2012 में तेलुगू फिल्म चनाक्यूडू में काम किया।

आपको बता दें इशिता अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन हैं। साउथ और टीवी जगत के बाद इशिता ने फिल्म दृश्यम से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया था और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी।

इसके बाद इशिता ने साल 2016 में लाइफ ओके के सीरियल रिश्तों का सौदागर- बाजीगर ने टीवी जगत में वापसी की। इस शो में उनके अपोजिट वत्सल सेठ थे। शो के दौरान ही दोनों में प्यार हुआ और इस कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया।

साल 2017 में इशिता ने कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। इशिता और वत्सल सेठ से लम्बे समय तक एक दुसरे को डेट करने की बाद साल 2017 में मुंबई के इस्कान टेम्पल में शादी की लेकिन इस शादी की खबर को छुपाये रखा गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इशिता की फिल्म फिरंगी की रिलीज़ तक शादी की खबर बाहर ना आने की हिदायत दी गयी थी।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



