राजधानी दिल्ली के आईटीओ में स्थित एक ईमारत में शुक्रवार सुबह आग लग गई। घटना की सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची गई हैं। फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह साढ़े आठ बजे आग लगने की सूचना देने के लिए फोन आया था।
आग लगने के कारण आईटीओ स्थित इंजिनियर्स भवन की छत पर फंसे एक सिक्यॉरिटी गार्ड को बचा लिया गया है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने उसका रेस्क्यू कर लिया है। फिलहाल किसी व्यक्ति के भी घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘हमें आईटीओ पर ‘इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स’ की इमारत में एक ‘मीटर बोर्ड’ में आग लगने की जानकारी मिली थी। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है और आग पर काबू पाने का काम जारी है।’’


Download Android App
Download iOS App



