दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, कोई हताहत नहीं

Summary :

मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में चार मंजिला एक खाली इमारत बुधवार को ढह गयी। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने इस बारे में बताया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में चार मंजिला एक खाली इमारत बुधवार को ढह गयी। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने इस बारे में बताया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग ने बताया कि सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर घटना के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद बचाव उपकरण के साथ दमकल की छह गाड़ियों को वहां भेजा गया। 

एक वरिष्ठ दमकल अधिकारी ने बताया कि यह इमारत खाली थी। पुरानी हो चुकी इमारत में कोई भी नहीं रहता था। दमकल विभाग ने दो घंटे के भीतर मलबे को साफ कर दिया। 

Desk Team