दिल्ली के करोल बाग में चार मंजिला इमारत ध्वस्त, बचाव कार्य जारी

Summary :

इमारत करोल बाग के देव नगर इलाके में स्थित है। अधिकारी ने बताया कि इमारत के भूतल पर दुकानें थी। हालांकि, इमारत के चार मंजिलों पर कोई नहीं रहता था।

मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार को एक चार मंजिला इमारत गिर गई। दिल्ली दमकल सेवा ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना सुबह करीब आठ बजकर चालीस मिनट (8:40) पर मिली जिसके बाद तुरंत चार दमकल गाडियों को मौके पर रवाना कर दिया गया।

इमारत करोल बाग के देव नगर इलाके में स्थित है। अधिकारी ने बताया कि इमारत के भूतल पर दुकानें थी। हालांकि, इमारत के चार मंजिलों पर कोई नहीं रहता था। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के भीतर कोई फंसा है या नहीं यह जानने के लिए बचाव कार्य जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Karol Bagh

शुरुआत में आशंका जताई गई कि मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं। लेकिन गनीमत रही कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फौरन ही राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया।

Karol Bagh

दमकल विभाग के मुताबिक, हादसे की जगह पर चार दमकल की गाड़ियां पहुंची। इमारत के मलबे के बाद वहां फंसे चार लोगों को निकाला जा चुका है। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Desk Team