चार साल में बना दीं चार हजार गलियां : मनीष सिसोदिया

Summary :

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप की सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में 4000 गलियां बना दीं और अगले 1 साल में 1 हजार और गलियां बना दीं जाएंगी।

पूर्वी दिल्ली : आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में एक विधानसभा में चार हजार गलियां बना दीं और अगले एक साल में एक हजार और गलियां बना दीं जाएंगी। यह कहना है उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का। शनिवार को बुराड़ी विधानसभा के 11 अनाधिकृत कॉलोनियों में होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि पहले की सरकार चुनाव से पहले दावा करते थे कि इन कच्ची कालोनियों को पक्का करवा देंगे।

इसके लिए डीडीए, एमसीडी में फाइल भेजेंगे। लेकिन उन्होंने यहां सुविधाएं नहीं दीं। उन्होंने केवल इन कालोनियों को चुनाव में दूध देने वाली गाय बना कर रखा। चुनाव से पहले मुद्दा उठाकर वोट लिए और कुछ नहीं किया। लेकिन आप सरकार ने सत्ता में आते ही मंत्री सत्येंद्र जैन को यह जिम्मेदारी सौंपी की इन कालोनियों को पक्का करवाने की दिशा में काम करेंगे।

आज सभी कालोनियों में काम चल रहा है। हम जानते हैं कि पहले कालोनियों में सड़क, नाली को पक्का करना होगा उसके बाद ही इन्हें पक्का किया जा सकेगा। जबकि पहले की सरकार केवल पक्का करने के नाम पर कागज ही बांट रही थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 25 साल की विधानसभा में 21 साल कांग्रेस-भाजपा का राज रहा लेकिन उन्होंने 500 गलियां भी पक्की नहीं की।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि नार्थ-ईस्ट लोकसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार दिलीप पाण्डे होंगे। उन्होंने कहा कि आप को मजबूत करने के लिए इन्हें लोकसभा में भेजे।

आदेश के बाद भी नॉन सीटेट शिक्षकों की नियुक्ति नहीं

Desk Team