आदेश के बाद भी नॉन सीटेट शिक्षकों की नियुक्ति नहीं

Summary :

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी जिला उप शिक्षा निदेशकों को सरकारी स्कूलों में नॉन सीटेट शिक्षकों को ड्यूटी पर बुलाए जाने के आदेश दिए थे।

पूर्वी दिल्ली : दिल्ली सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद सरकारी स्कूलों में विभागीय आदेशों का सरेआम उल्लंघन हो रहा है। मामला ईस्ट विनोद नगर, सर्वोदय बाल विद्यालय (एसबीवी) का है। दरअसल यहां शिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी नॉन सीटेट शिक्षकों को नियुक्त नहीं किया जा रहा है। बीते दिनों शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी जिला उप शिक्षा निदेशकों को सरकारी स्कूलों में नॉन सीटेट शिक्षकों को ड्यूटी पर बुलाए जाने के आदेश दिए थे।

आगामी माह से स्कूलों में वार्षिक परीक्षा और बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के मद्देनजर शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने यह निर्णय लिया था। पर अफसोस कि ईस्ट विनोद नगर एसबीवी स्कूल प्रमुख (प्रिंसिपल) इस आदेश की अनदेखी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यहां 7 नॉन सीटेट शिक्षकों की ज्वाइनिंग नहीं करवाई जा रही है। इस पर ईस्ट जिला उप शिक्षा निदेशक तारा वॉलवेकर का कहना है कि सोमवार तक इस मामले को हल कर दिया जाएगा।

आगामी सत्र से निगम के 60 स्कूलों में शुरू होंगी नर्सरी कक्षाएं

Desk Team