दिल्ली भाजपा शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करेगी। घोषणापत्र दिल्ली भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली भाजपा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर जारी करेंगे।
प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराह ने गुरुवार को बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्पपत्र जारी करेंगे।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल उपस्थित रहेंगे।
देवराह ने बताया कि भाजपा का संकल्पपत्र जारी करते समय सांसद मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, हंसराज हंस, गौतम गंभीर सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



