बैंक कर्मचारियों के वेतन में संशोधन के लिए इंडियन बैंक्स एसाशिएशन (आईबीए) की समिति और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के बीच कई दौर की बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद अब बैंक यूनियनों ने 31 जनवरी और एक फरवरी को देशव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
गुरुवार को हुई बैठक के बाद बैंक यूनियनों ने 31 जनवरी और एक फरवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
बैठक में व्यापार की शर्तों, बैंकों की भुगतान क्षमता और समय-समय पर कर्मचारियों की ओर से विभिन्न प्रकार के लाभ देने की बात पर विचार किया गया लेकिन कुछ अन्य मांगों के लिए दबाव डाले जाने पर बात नहीं बनी।
इनमें से एक मांग सप्ताह में पांच दिन काम-काज को लेकर था। बैंक यूनियन बैंक कर्मचारी वेतन में वृद्धि की भी मांग कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



