नई दिल्ली : प्रदूषण पर बुलाई गई संसदीय समिति की बैठक से नदारद रहने और इंदौर में जाकर जलेबी खाने को लेकर घिरे बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सफाई देते हुए सीएम केजरीवाल पर दिल्ली की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले 5 महीने से जब से वह सांसद बने हैं पर्यावरण के लिए काफी कुछ काम किया है। लेकिन यही सवाल मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि 5 साल में उन्होंने क्या किया?
प्रदूषण कम करने के लिए कुछ भी खास उपकरण खरीदा है?’ क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर का कहना है कि मेरी जलेबी खाने से इतना उनको प्रॉब्लम है। अगर समस्या मेरी जलेबी खाने से है और मेरे जलेबी खाने से प्रदूषण बढ़ता है तो मैं कभी भी जलेबी नहीं खाऊंगा, लेकिन अरविंद केजरीवाल बता दें कि गुजरे 5 साल में उन्होंने क्या काम किया है। इस बीच गंभीर ने सीएम केजरीवाल पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि ‘जल या जलेबी@अरविंद केजरीवाल’।
इस ट्वीट के जरिए गंभीर ने सीएम केजरीवाल पर तंज करने की कोशिश की है कि दिल्ली के लोगों के लिए शुद्ध जल ज्यादा जरूरी है कि जलेबी। सांसद गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने दिल्ली की जनता के लिए जल मुफ्त कर दिया है, लेकिन उसमें जहर भी घोल दिया है।
सदन की बैठक में गंभीर के जलेबी प्रकरण पर हंगामा
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक में गौतम गंभीर के जलेबी प्रकरण पर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने भाजपा पार्षदों पर जमकर हमला बोला। विपक्ष ने जलेबी प्रकरण को लेकर भाजपा पार्षदों को इतना घेर दिया कि वह प्रदूषण और पेयजल शुद्धता को लेकर कोई चर्चा कर ही नहीं सके।
नेता प्रतिपक्ष रोहित महरोलिया सहित कई आप पार्षदों ने पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर को लेकर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को बड़े नाम वाले को सांसद चुना था लेकिन वह चुनाव जीतने के बाद इलाके से गायब हो गए।


Download Android App
Download iOS App



