नई दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर एक बार फिर से मदद के लिए आगे आए हैं। हालांकि इस बार उन्होंने पाकिस्तान की एक बच्ची के लिए मदद के हाथ बढ़ाये हैं। अक्सर पाकिस्तान और उसके नेताओं की नीतियों की आलोचना करने वाले गंभीर ने पाकिस्तान की ओमैमा अली के इलाज का बीड़ा उठाया है।
गंभीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पत्र शेयर किया है जिसमें उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से अली के दिल के ऑपरेशन के लिए उसे और उसके परिवार को वीजा देने की अपील की है। उन्होंने अपने पत्र में पाकिस्तान में भारतीय दूतावास से भी अली के परिवार को वीजा दिलाने के लिए मदद मांगी है।


Download Android App
Download iOS App



