देहरादून : उत्तराखंड में दम तोड़ती शिक्षा व्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए सूबे की सरकार कई नए प्रयास कर रही है, जहां कम छात्र संख्या बल वाले स्कूलों को बंद जा रहा है। वहीं, अब उच्च शिक्षा में भी सरकार नया तालमेल बैठाती दिख रही है। उच्च शिक्षा मंत्री ने अब राज्य के 100 मेधावी छात्रों को मुफ्त में पीएचडी कराने का संकल्प लिया है। इस मामले में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी को जब से सेंटर यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला है तब से उत्तराखंड में शोध करने वाले छात्रों के लिए सिमित कॉलेज ही बाकी रह गए है, इसलिए अगले सत्र से श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी में भी शोध शुरू हो जाएगा।
जिससे ऐसे गरीब और मेधावी छात्रों को मौका मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इन 100 छात्रों में पीएचडी के साथ ही जेआरएफ के स्टूडेंट्स भी शामिल रहेंगे। पीएचडी का सारा खर्च सरकार उठाएगी। उत्तराखंड में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि जो होनहार छात्र अपनी आर्थिक तंगी के चलते पीएचडी नहीं कर सकते और उनकी मदद अब राज्य सरकार करेगी । धन सिंह रावत का कहना है कि राज्य सरकार नए शैक्षणिक सत्र से 100 मेधावी छात्रों को पीएचडी करवाएगी।
दिव्यांग छात्रों को पीएचडी में दाखिला दे जेएनयू
इस मामले में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी को जब से सेंटर यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला है तब से उत्तराखंड में शोध करने वाले छात्रों के लिए सिमित कॉलेज ही बाकि रह गए है, इसलिए अगले सत्र से श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी में भी शोध शुरू हो जाएगा। जिससे ऐसे गरीब और मेधावी छात्रों को मौका मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि इन 100 छात्रों में पीएचडी के साथ ही जेआरएफके स्टूडेंट्स भी शामिल रहेंगे ।


Download Android App
Download iOS App



