गुजरात विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Elections) को लेकर सियासी दलों में हलचल तेज है। राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिए प्रयासों में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने दावा किया कि इस ‘डर’ की वजह से बीजेपी हर जिले में केंद्रीय मंत्री या मुख्यमंत्री की ड्यूटी लगा रही है।
अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “खबर है कि गुजरात के हर ज़िले में बीजेपी एक एक केंद्रीय मंत्री या किसी मुख्यमंत्री की ड्यूटी लगा रही है। बाप रे! इतना डर? ये डर आम आदमी पार्टी का नहीं है। ये डर गुजरात के लोगों का है जो बीजेपी से बहुत नाराज़ थे और अब तेज़ी से “आप” का दामन थाम रहे हैं।
खबर है कि गुजरात के हर ज़िले में बीजेपी एक एक केंद्रीय मंत्री या किसी मुख्यमंत्री की ड्यूटी लगा रही है। बाप रे! इतना डर?
ये डर आम आदमी पार्टी का नहीं है। ये डर गुजरात के लोगों का है जो बीजेपी से बहुत नाराज़ थे और अब तेज़ी से “आप” का दामन थाम रहे हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 6, 2022
पंजाब चुनावों के बाद राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी (AAP) गुजरात की सभी विधानसभा सीटों पर दावा ठोंकने वाली है। चुनावों को लेकर किसी भी तरह की अपडेट से पहले आप ने गुजरात में जीत का दावा कर दिया है।पिछले दिनों अरविन्द केजरीवाल ने एक ऑटो ड्राइवर के घर खाना खाकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। साथ ही उन्होंने ने दावा किया था कि चुनाव में उनकी पार्टी पंजाब की तरह ही जीत हासिल करेगी।
गुजरात : भुज में विजय दशमी पर कांग्रेस ने ED-CBI का पुतला जलाकर मनाया दशहरा
बता दें, इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। बीजेपी के लिए गुजरात में सत्ता कायम रखना काफी जरूरी है, क्योंकि ये पीएम मोदी का गढ़ माना जाता है। अमित शाह लगातार गुजरात में नेताओं के साथ बैठक कर रहे है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। जबकि 27 साल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद भी कांग्रेस राज्य में जीत की उम्मीद कर रही है। बता दें, जहां एक तरफ बीजेपी और आप पार्टी चुनाव की जोरो शोरो से तैयारियां कर रही है। वही, कांग्रेस भी अपने स्तर पर हर कोशिश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



