छवि धूमिल करने के लिए केजरीवाल पर करूंगा मुकदमा : हंस राज हंस

Summary :

हंस राज हंस ने इस आरोप का खंडन किया और कहा कि अगर वह अपना धर्म परिवर्तन करते तो उनके अपने ही परिवार के लोग उन्हें घर से बाहर निकाल देते।

पंजाबी गायक एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी छवि ‘‘धूमिल’’ करने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। आप ने आरोप लगाया है कि हंस ने 2014 में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन किया था, इसलिए वह उत्तरी पश्चिमी दिल्ली सुरक्षित सीट से आम चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

Arvind kejriwal

हंस राज हंस ने इस आरोप का खंडन किया और कहा कि अगर वह अपना धर्म परिवर्तन करते तो उनके अपने ही परिवार के लोग उन्हें घर से बाहर निकाल देते। उन्होंने कहा, “मैं एक वाल्मीकि परिवार में जन्मा हूं और मेरी मां संत वाल्मीकि की पूजा करती है। अगर मैं धर्मपरिवर्तन कर इस्लाम कबूल करता तो वह (मां) मुझे मार ही डालती।” हंस ने कहा कि वह केजरीवाल समेत आप नेताओं के आरोपों से बेहद आहत हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

आप ने हंसराज हंस को बताया मुस्लिम नहीं लड़ सकते सुरक्षित सीट से

Desk Team