हरियाणा चुनाव : केजरीवाल का मतदाताओं से अपील, ‘बेहतर भविष्य’ के लिए करें वोट

Summary :

हरियाणा चुनाव : हरियाणा में विधानसभा चुनावों के चलते, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राज्य के मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने वोट का सही इस्तेमाल करें। केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘मैं हरियाणा के सभी भाइयों, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं से अपील करता हूं कि आज अपना वोट जरूर डालें। आपका हर वोट आपके परिवार के उज्ज्वल भविष्य के लिए और बेहतर हरियाणा के निर्माण के लिए होगा।’ Highlight : दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से वोट डालने का आग्रह…

हरियाणा चुनाव : हरियाणा में विधानसभा चुनावों के चलते, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राज्य के मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने वोट का सही इस्तेमाल करें। केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘मैं हरियाणा के सभी भाइयों, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं से अपील करता हूं कि आज अपना वोट जरूर डालें। आपका हर वोट आपके परिवार के उज्ज्वल भविष्य के लिए और बेहतर हरियाणा के निर्माण के लिए होगा।’

Highlight :

  • दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से वोट डालने का आग्रह किया 
  • केजरीवाल ने कहा सभी मतदाता ‘बेहतर भविष्य’ के लिए वोट करें 
  • मनु भाकर ने कहा, वोट डालना हमारी जिम्मेदारी है

दिल्ली की सीएम आतिशी ने मतदान करने का किया आग्रह

इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी हरियाणा के मतदाताओं से महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देते हुए मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘आज हरियाणा में लोकतंत्र का महापर्व है। मैं हरियाणा के सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि इस बार कृपया 24×7 बिजली, विश्वस्तरीय सरकारी स्कूल, अच्छे इलाज और बेहतर हरियाणा के लिए वोट करें।’ आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भी मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपनी आवाज उठाएं। उन्होंने कहा, ‘मैं हरियाणा की सम्मानित जनता से विनम्र अपील करती हूं कि आज अपना बहुमूल्य वोट जरूर दें। आपके हर वोट से हरियाणा बदलाव की ओर बढ़ेगा।’

क्या आप बनेंगी दिल्ली की CM?' मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर क्या बोलीं आतिशी - Atishi on next delhi CM after arvind kejriwal resignation announcment lclm - AajTak

डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने किया मतदान

बता दें कि, हरियाण में सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। हरियाणा चुनाव में अपना वोट डालने के बाद, डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कहा कि चुनाव में मतदान करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। शनिवार को मनु भाकर ने अपने पिता राम किशन भाकर के साथ 2024 के हरियाणा चुनाव के लिए चरखी दादरी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मनु भाकर ने कहा, “स देश के युवा होने के नाते, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम सबसे अनुकूल उम्मीदवार को अपना वोट डालें। छोटे कदम बड़े लक्ष्य की ओर ले जाते हैं मैंने पहली बार मतदान किया,इसके अलावा, मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने वोट डालने के बाद अपनी भावना व्यक्त की।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे

बता दें कि, मुख्य चुनावी दलों में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय राष्ट्रीय लोकदल-बहुजन समाज पार्टी (इनेलो-बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (एएसपी) शामिल हैं। हरियाणा में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, और मतदान के लिए 20,632 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे जम्मू-कश्मीर के साथ 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 90 में से 40 सीटें जीती थीं, जिससे जेजेपी के साथ गठबंधन सरकार बनी थी, जिसने 10 सीटें जीती थीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh