देशद्रोह मामले में JNU के पूर्व छात्र शरजील इमाम की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को जमानत याचिका पर अपने आदेश को 7 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया है। बीती 6 जून को अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिसपर आज फैसला आने की संभावना थी।
अदालत में आज जैसे ही मामला सुनवाई के लिए आया तो इसे अगले माह के लिए स्थगित कर दिया गया। शरजील ने दलील थी कि सुप्रीम कोर्ट में राजद्रोह कानून को खत्म किए जाने के बारे में बहस हो रही है तो ऐसे में उसे जमानत दी जाये। शरजील इमाम राजद्रोह के मामले में 28 जनवरी 2020 से न्यायिक हिरासत में है।
असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ FIR के बाद AIMIM को एक और झटका, 30 कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार, जानें वजह
शरजील पर आरोप है कि उसने 13 दिसंबर 2019 को जामिया मिलिया इस्लामिया और 16 जनवरी 2020 को अलीगढ़ मुस्लिम यूलिवर्सिटी में भड़काऊ भाषण दिया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शरजील इमाम और उमर खालिद और कई अन्य लोग फरवरी 2020 के दिल्ली दंगे से जुड़े हैं। इन दंगों में 50 से अधिक लोग मारे गये थे और 700 लोग घायल हो गये थे।


Download Android App
Download iOS App



