Delhi: आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर मध्य दिल्ली में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। AAP चंडीगढ़ में हुए महापौर पद के चुनाव में धोखाधड़ी को लेकर भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी, वहीं भाजपा ने कहा है कि उसके सदस्य अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आप मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करेंगे।
- AAP और BJP के प्रदर्शन से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हुई
- सुरक्षा व्यवस्था के कारण अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है
- AAP चंडीगढ़ में हुए महापौर पद के चुनाव में धोखाधड़ी को लेकर विरोध करेगी
- भाजपा केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी
सुरक्षा के उचित इंतजाम
दोनों पार्टियों का मुख्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर है और इनके बीच की दूरी 800 मीटर से भी कम है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उचित इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा, प्रदर्शन को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर यातायात प्रभावित होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे।
BJP ने महापौर चुनाव में जीत हासिल की
मंगलवार को भाजपा ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव में जीत हासिल की और इस जीत से विपक्षी गुट इंडिया के घटक आप और कांग्रेस को झटका लगा है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने कहा कि उसके अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी अन्य लोगों के साथ केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App





