दिल्ली में एक तरफ जहां यमुना का जलस्तर बढ़ते ही जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर तेज बारिश शुरू हो गई है। तेज बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार है, लेकिन जलभराव का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का मौसम बन गया है।यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इसे लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना से बात की है। दरअसल हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा है।
यमुना का जलस्तर 206.01 मीटर
दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास सुबह दस बजे यमुना का जलस्तर 206.01 मीटर था। वहीं, शनिवार शाम सात बजे जलस्तर 205.09 मीटर था। हथनीकुंड बैराज से सुबह पांच बजे तक हर घंटे डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद बाढ़ का खतरा और ज्यादा गहराते जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



