हिमाचल प्रदेश इस खूबसूरत राज्य को न जाने किस की नज़र लग गई है , पहले कुदरत की मार और फिर एक रेस्त्रां में विस्फोट की घटना जिसमे एक व्यक्ति की मृत्यु गई और नौ लोग घायल हो गए। अब इस मामले की जांच के लिए पुलिस की एक एसआईटी का गठन किया गया। इस मामले के निरक्षण के केंद्रीय जांच एजेंसी एनएसजी भी शिमला पहुंची।
विस्फोट में एक मौत अन्य 9 घायल
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक टीम रविवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में उस रेस्तरां में पहुंची जहां एक विस्फोट हुआ था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 9 अन्य घायल हो गए थे। रविवार सुबह एनएसजी की टीम घटना स्थल का निरीक्षण करने शिमला के मिडिल बाजार रेस्टोरेंट पहुंची।
केंद्रीय जांच एजेंसी एनएसजी करेंगी जांच
पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस ने कहा, “मामले से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी एनएसजी की एक टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए शिमला पहुंची। पुलिस के मुताबिक, 18 जुलाई की शाम करीब 7.30 बजे शिमला के मॉल रोड के ठीक नीचे एक रेस्टोरेंट में बड़ा धमाका हुआ था। मामले पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।


Download Android App
Download iOS App



