Shah Rukh Khan स्टारर Jawan के नए पोस्टर ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, आपने देखा क्या?

Summary :

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुखान की फिल्म जवान के मेकर्स ने दर्शकों का फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए एक और पिक्चर शेयर की है। इस पोस्टर को देखकर ये समझ पाना मुश्किल है कि ये किस एक्टर की है।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ अदाकारा नयनतारा की जोड़ी पहली बार दर्शकों को बिग स्क्रीन पर देखने को मिलने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार ने किया है और एटली की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही बज बना हुआ है।
बीते दिनों ही फिल्म का टीजर आउट हुआ था, जिसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। किंग खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। पठान के बाद फैंस अब जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने जवान का पोस्टर शेयर किया है। जवान का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, जवान का नया पोस्टर काफी दिलचस्प है क्योंकि इस पोस्टर ने एक अलग ही सस्पेंस क्रिएट कर दिया है। ये पोस्टर एक क्लोजअप फोटो है जिसमें ये पहचानना बेहद ही मुश्किल है कि आखिर इस फोटो में नजर आ रहा शख्स कौन है। मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर जो न्यू पोस्टर शेयर किया गया है, उसमें एक शख्स काफी गुस्से से किसी को देखता हुआ नजर आ रहा है।

इस पोस्टर में एक्टर की सिर्फ एक आंख नजर आ रही है और तस्वीर काफी डार्क है। डार्क होने की वजह से ये पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है कि ये आंख किस एक्टर है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस पोस्टर को शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा, वो तुम्हें करीब से देख रहा है उससे सावधान रहें।’ जवान के इस नए पोस्टर ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ जरुर खींच लिया है।
एटली कुमार की इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा साउथ एक्टर विजय सेतूपति और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा अहम रोल में दिखेंगी। ‘जवान’ 7 सितंबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मूवी को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

Desk Team