हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा ने कथित तौर पर यहां अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि वह कुछ समय से अवसाद में थे और उन्हें शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी ने उनके कमरे में मृत पाया।
पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने कहा कि उनके आवास से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि वह एक बीमारी से पीड़ित थे। पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है। वह वर्ष 2009 से 2013 तक लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे थे।


Download Android App
Download iOS App





