डीटीसी की बसों, सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और सार्वजनिक आयोजनों में ड्यूटी पर तैनात रहने वाले होम गार्ड अब 60 साल की आयु तक नौकरी कर सकेंगे। दिल्ली सरकार ने उनकी काम करने की आयु सीमा को 50 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दिया है। साथ ही सरकार ने होम गार्ड्स की स्ट्रेंथ को भी बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
केबिनेट बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में वर्तमान में होम गार्ड के काम करने की आयु सीमा 50 वर्ष है। केबिनेट ने मंगलवार को होमगार्ड रूल 2008 में संशोधनों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत होम गार्ड्स की काम करने की आयु सीमा 50 वर्ष से बढ़कर 60 वर्ष हो जाएगी। हालांकि यह निर्णय स्वैच्छिक होगा। यदि होमगार्ड्स 50 वर्ष से ज्यादा नौकरी करना चाहेंगे तो वे इसके लिए स्वतंत्र होंगे।
अब एसी बसों में भी चलेगा स्टूडेंट पास
उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिल्ली सरकार में होम गार्डस के स्वीकृत पद 10,285 हैं जबकि फिलहाल 4390 होम गार्ड्स ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 50 साल की आयु में सेवा छोड़ने के चलते इतनी कम संख्या में होम गार्ड्स बचे हैं। दिल्ली सरकार ने राजधानी में होम गार्ड्स की संख्या में इजाफा करने का निर्णय लिया है।


Download Android App
Download iOS App



