राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘अर्थ – अ कल्चरल फेस्ट” का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली में फेस्ट का यह दूसरा संस्करण होगा, जिसमें विभिन्न गतिविधियों और पैनल चर्चा में से एक में माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। अमित शाह फेस्ट के दूसरे दिन, 22 फरवरी को ‘नेशनलिज्म इन टाइम्स ऑफ स्ट्राइफः राष्ट्रवाद के नये आयाम” विषय पर चर्चा करेंगे।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- ‘राष्ट्रवाद’ शब्द में हिटलर की झलक
चर्चा का विषय हाल के दिनों में बहुत चर्चित रहा है, और लगातार लोगों की राय की संख्या बढ़ रही है। विषय व माहौल के चलते चर्चा काफी दिलचस्प और प्रासंगिक होने का वादा करती है। इस उत्सव का लक्ष्य कला, संस्कृति, साहित्य, राजनीति और समाज के माध्यम से भारत की फिर से खोज करना, उससे फिर से जुड़ना और उसे फिर से देखना है। अर्थ अपने प्रकार का पहला उत्सव है, जो भारत की सोच और दर्शन के सार को संजोता है, जिसमें भारत और विश्व से लगभग 200 विद्वान, लेखक, कलाकार और शिल्पकार आते हैं।


Download Android App
Download iOS App



