देश में मुस्लिम महिलाओं के साथ तीन तलाक से जुड़े अपराधों में कोई कमी नहीं आ रही। हाल का मामला हैदराबाद से सामने आया है जहां 29 वर्षीय हुमा को उनके 62 वर्षीय पति ने कथित तौर पर व्हाट्सऐप पर तलाक दे दिया। पीड़िता का पति ओमान का नागरिक है। ट्रिपल तलाक पीड़िता ने कहा, ‘पिछले साल मई में मेरी शादी हुई थी। एक साल तक मैं ओमान में रही और आठ महीने बाद मैंने बच्चे को जन्म दिया।
खराब सेहत के कारण तीन महीने में उनके बच्चे की मौत हो गई थी। हुमा का कहना है कि 30 जुलाई 2018 को उनके पति ने उन्हें हैदराबाद उसकी मां के घर इलाज के लिए भेजा। इस दौरान पीड़िता के पति ने 12 अगस्त 2018 को व्हाट्सएप पर तलाक दे दिया था। इसके बाद वो मेरे किसी भी सवाल को कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। मेरा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से निवेदन है कि वो मेरी मदद करें।


Download Android App
Download iOS App



