नयी दिल्ली : जदयू के पूर्व प्रमुख शरद यादव ने इन खबरों को आज खारिज कर दिया कि वह लोकसभा की रिक्त हुई तीन सीटों में एक पर उप चुनाव लड़ सकते हैं। शरद ने इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने एक बयान में कहा, प्रेस मीडिया के कुछ धड़ में यह देखने में आया कि मैं रिक्त हुई गोरखपुर, फूलपुर और अलवर लोकसभा सीटों में से एक पर उपचुनाव लडूंगा। पूर्व सांसद ने कहा कि इन खबरों को कोई सत्यता नहीं है।
यादव ने बयान में कहा, इसमें कोई सच्चाई नहीं है और खबर पूरी तरह से बेबुनियाद है। इन लोकसभा सीटों के लिए उप चुनाव लड़ने की मेरी कोई योजना नहीं है। सांसद अली अनवर के साथ शरद यादव को चार दिसंबर को राज्य सभा की सदस्यता से अयोज्ञ करार दिया गया था। गौरतलब है कि बिहार में जदयू के भाजपा के साथ सरकार बनाने का फैसला करने के बाद उन्होंने विपक्ष से हाथ मिला लिया था।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



