नई दिल्ली : दिल्ली के जामिया इलाके में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हुए हिंसात्मक प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान का हाथ बताया जा रहा है। हालांकि खान ने इससे साफ इनकार किया है। खान की मानें तो नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में वे शामिल जरूर थे।
लेकिन उन विरोध-प्रदर्शनों में कहीं कोई हिंसा नहीं हुई। जिस विरोध-प्रदर्शन में वे शामिल थे वो शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। हिंसा और आगजनी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। ओखला विधायक अमानतुल्लाह ने अपने नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन और आगजनी होने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि टीवी में खबर चल रही है कि अमानतुल्लाह की अगुवाई में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बसों को जला दिया गया जबकि मैं शाहीन बाग सरिता विहार में हो रहे मुजाहिरे में मौजूद था।


Download Android App
Download iOS App



