वरिष्ठ नौकरशाह अमित यादव को नयी दिल्ली नगर परिषद (NDMC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई।भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1991 बैच और एजीएमयूटी काडर के अधिकारी इससे पहले वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे।
भूपेंद्र भल्ला का लेंगे स्थान
यादव वर्ष 1990 बैच के अधिकारी भूपेंद्र सिंह भल्ला का स्थान लेंगे। भल्ला को अब नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा सचिव बनाया गया है। भल्ला जिन्हें पिछले सप्ताह नवीनीकरण ऊर्जा विभाग का विशेष कार्य अधिकारी (OSD) बनाया गया था सचिव का पद ग्रहण करेंगे। वह इंदुशेखर चतुर्वेदी का स्थान लेंगे जो इस महीने के अंत में अपना कार्यकाल समाप्त कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



