CM मान का आरोप- पिछली सरकारों ने पंजाब के संसाधनों को बेरहमी से लूटा

Summary :

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को दावा किया कि पिछली सरकार ने राज्य के संसाधनों को ‘‘बेरहमी से लूटा’’ और अब उनकी सरकार राज्य को हुये इस नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को दावा किया कि पिछली सरकार ने राज्य के संसाधनों को ‘‘बेरहमी से लूटा’’ और अब उनकी सरकार राज्य को हुये इस नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रही है।
मान ने यहां विश्वकर्मा दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समारोह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य की पूरी व्यवस्था में बदलाव करेगी।’’उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकारों ने राज्य की संपत्ति को ‘‘बेरहमी से लूटा’, जिससे प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई।
राज्य को हुए नुकसान से उबारने की कोशिश 
मान ने दावा किया कि अब, भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से, वह राज्य का पूर्ण सुधार सुनिश्चित करके राज्य को हुए नुकसान से उबारने की कोशिश कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने श्रमिकों और शिल्पकारों से राज्य और राष्ट्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान करते हुए कहा कि यही भगवान विश्वकर्मा की वास्तविक और उचित पूजा होगी।

Desk Team