कोविड-19 संक्रमण का एक सरकारी अस्पताल में उपचार करा रहे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत स्थिर है और अगले कुछ दिन में उनकी संक्रमण को लेकर फिर जांच की जाएगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है।
कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद सिसोसिया घर में पृथक-वास कर रहे थे। इसके बाद उन्हें बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, “वह कल से आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। मंत्री को ऑक्सीजन की मदद दी जा रही है और उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।”
एलएनजेपी, कोविड-19 के मरीजों के लिए एक निर्दिष्ट अस्पताल है। डॉक्टर ने कहा, “कुछ दिनों में उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी।” यह पूछे जाने पर कि क्या सिसोदिया को कोई अन्य रोग भी हैं, डॉक्टर ने कहा, “उन्हें हाइपरटेंशन है।” आम आदमी पार्टी के 48 वर्षीय नेता को बुखार और ऑक्सीजन के स्तर में कमी बाद बुधवार को शाम चार बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, “उन्हें एहतियात के तौर पर भर्ती किया गया था क्योंकि उनके शरीर का तापमान उच्च बना हुआ था और उनमें ऑक्सीजन का स्तर थोड़ा कम हो गया था।” सिसोदिया की जांच में 14 सितंबर को कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



