नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश भाजपा ने प्रदूषण को लेकर रविवार को जंतर-मंतर पर धरना दिया। सांसद विजय गोयल का कहना है कि भाजपा दिल्ली में आएगी तो एक साल में प्रदूषण खत्म कर देगी।
उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आरपी सिंह, उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति अध्यक्ष जय प्रकाश और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरने पर बैठे लोगों ने हाथों में प्ले कार्ड लिए हुए थे जिन पर लिखा था ‘प्रदूषण की जिम्मेदार केजरीवाल सरकार, सुप्रीम कोर्ट के अनुसार ऑड-ईवन बेकार।’


Download Android App
Download iOS App



