एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Summary :

एक ओर जहां सोशल मीडिया लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखती है वहीं दूसरी ओर दुरुपयोग कर लोग आपराधिक साजिश रचने में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

नई दिल्ली : एक ओर जहां सोशल मीडिया लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखती है वहीं दूसरी ओर दुरुपयोग कर लोग आपराधिक साजिश रचने में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। ताजा मामला आईजीआई एयरपोर्ट से जुड़ा है। जहां एयरपोर्ट की देखभाल करने वाली दिल्ली इंटरनेशन एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट पर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का एक धमकी भरा पोस्ट मिला। 
इसकी सूचना तुरंत ही एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस टीम को दी गई। सूचना मिलने पर अलर्ट सुरक्षा एजेंसी ने आनन-फानन में एयरपोर्ट की जांच शुरू कर दी। लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 
हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल के माध्यम से जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह पोस्ट एक महिला प्रोफाइल से बने एकाउंट से आया था।

Desk Team