IGI एयरपोर्ट में अब प्राइवेट जेट टर्मिनल भी होगा

Summary :

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अब उन वैश्विक एयरपोर्ट में शामिल होगा जहां प्राइवेट जेट्स के लिए अलग टर्मिनल है। यह सुविधाएं यात्रियों को परेशानी से दूर रखेंगी और वह अपने निजी चार्टर जेट्स, हैलीकॉप्टर से आराम के साथ उड़ान भर सकेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अब उन वैश्विक एयरपोर्ट में शामिल होगा जहां प्राइवेट जेट्स के लिए अलग टर्मिनल है।  यह सुविधाएं यात्रियों को परेशानी से दूर रखेंगी और वह अपने निजी चार्टर जेट्स, हैलीकॉप्टर से आराम के साथ उड़ान भर सकेंगे। 
इसके अलावा, उन्होंने पूरे विश्व में व्यस्त एयरपोर्टो पर आम विमान सुविधाएं बढ़ा दी हैं।  भारत का पहला प्राइवेट जेट टर्मिनल आईजीआईए के टर्मिनल 3 के पास है। यह टर्मिनल जीएमआर ग्रुप द्वारा लांच किया गया है।  कंपनी के मुताबिक, जनरल एविएशन टर्मिनल आईजीआई एयरपोर्ट पर चार्टड फ्लाइट्स से जा रहे यात्रियों की मदद के लिए बनाया गया है। 
यह नया टर्मिनल 8 लाख स्कवायर फीट में बना है और इसमें 57 पार्किंग जगह हैं। यात्रियों के लिए टर्मिनल में लाउंच, रिटेल, एफ एंड बी सेक्शन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।  यह टर्मिनल हर घंटे 50 यात्रियों को हैंडल कर सकता है और प्रति दिन 150 प्राइवेट जेट को संभालने की क्षमता है, जिसमें कोड सी श्रेणी एयरक्राफ्ट भी शामिल है। 

Desk Team