IHBAS Delhi Geriatric Psychiatry DM Degree: दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (इहबास) बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य (जीरियाट्रिक मेंटल हेल्थ) में डीएम डिग्री शुरू करने वाला देश का तीसरा संस्थान बन गया है। 2025-26 सत्र से शुरू इस 3 वर्षीय सुपर स्पेशियलिटी कोर्स का उद्देश्य बढ़ती बुजुर्ग आबादी के विशिष्ट मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार करना है। निमहांस के बाद, इहबास यह विशेष पाठ्यक्रम प्रदान करने वाला देश का तीसरा सरकारी संस्थान बन गया है।
अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ रिसर्च पर ज़ोर
यह 3 वर्षीय डीएम पाठ्यक्रम वृद्धावस्था में होने वाले डिमेंशिया, अवसाद और अन्य मानसिक विकारों के निदान और उपचार पर केंद्रित है। इहबास अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि इहबास को निमहांस की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है और यहां अत्याधुनिक मशीनों और सुविधाओं के साथ रिसर्च को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह कदम दिल्ली के निवासियों को विश्व स्तरीय सुपर स्पेशियलिटी मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
बुजुर्गों के लिए उपचार व्यवस्था की मजबूती
2025-26 के शैक्षणिक सत्र में दो डॉक्टरों ने पहले ही पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लिया है और संबंधित विभाग भी पूरी तरह से शुरू हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्गों में मानसिक रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह पहल उपचार और देखभाल की व्यवस्था को मजबूत करेगी।


Download Android App
Download iOS App




