नई दिल्ली : मुश्किल के समय में महिलाओं को सहायता देने के उद्देश्य से आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को मददगार उत्पाद लांच किया। शोधार्थी छात्रों का दावा है कि ‘सेन्फे पीरियड पेन रिलीफ रोल ऑन’ नाम से प्राकृतिक तेलों से बना यह उत्पाद महिलाओं को माहवारी के दर्द से निजात दिलाएगा। आईआईटी दिल्ली के टैक्सटाइल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र अर्चित अग्रवाल और हैरी सहरावत ने सात माह के शोध के बाद यह उत्पाद तैयार किया है।
शोधार्थी छात्रों ने बताया कि उनकी एक साथी की तकलीफ और परेशानी को देखकर उन्हें यह उत्पाद बनाने की प्रेरणा मिली है। छात्रों का कहना है कि सेमेस्टर परीक्षा के दौरान उनकी एक दोस्त परीक्षा हॉल से निकलकर रोने लगी थी। जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो उन्हें पता चला कि उसकी परीक्षा अच्छी नहीं हुई, क्योंकि वह पीरियड के दर्द के कारण तैयारी नहीं कर पाई थी।


Download Android App
Download iOS App



