भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होने एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विभाग ने बताया कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में एक मीमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा।मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो इस मौसम के सामान्य से तीन डिग्री कम है।


Download Android App
Download iOS App



