टला बड़ा खतरा! इंजन में खराबी के बाद दिल्ली में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दमकल को सुबह आया कॉल

IndiGo Flight Emergency Landing in Delhi

IndiGo Flight Emergency Landing in Delhi: आज यानी शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। दरअसल आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 579) को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान बोइंग 737 था और इसमें 161 यात्री सवार थे।

मिली सूचना के अनुसार, फ्लाइट के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट ने तुरंत एयरपोर्ट से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इस दौरान दमकल विभाग को सुबह 10:53 बजे इमरजेंसी कॉल आया और फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के अनुसार 10:59 बजे विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।

IndiGo Flight Emergency Landing in Delhi: दमकल विभाग और सुरक्षा इंतजाम

IndiGo Flight Emergency Landing in Delhi
IndiGo Flight Emergency Landing in Delhi (Source: Social Media)

इमरजेंसी की सूचना मिलते ही हवाई अड्डे पर दमकल विभाग और एंबुलेंस तैनात कर दी गई। रनवे 28 को सेफ लैंडिंग के लिए चुना गया और चारों तरफ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद थीं। लैंडिंग के बाद सभी 161 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए और किसी को कोई चोट नहीं आई।

ये पहला मामला नहीं

यह पहली बार नहीं है जब इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी समस्या आई है। 26 मार्च को भी विशाखापट्टनम से दिल्ली आने वाली एक फ्लाइट को रनवे पर लैंडिंग के दौरान अचानक ऊपर उठना पड़ा। इसे ‘गो-अराउंड’ कहते हैं। इस दौरान विमान दिल्ली और गाजियाबाद के ऊपर करीब 7-8 मिनट चक्कर लगाते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना भी मौजूद थे।

Delhi Airport Emergency: पिछले महीने भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

Delhi Airport Emergency
Delhi Airport Emergency (Source: Social Media)

पिछले महीने भी दिल्ली हवाई अड्डे पर इमरजेंसी की स्थिति बनी थी। स्पाइसजेट की दिल्ली-लेह फ्लाइट के एक इंजन में समस्या आने के कारण पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया। उस फ्लाइट में लगभग 150 यात्री सवार थे।

Indira Gandhi International Airport: इंजन में बार-बार आ रही समस्या

इस प्रकार की घटनाओं में अधिकांशत Boeing 737 के CFM56 इंजन को जिम्मेदार माना जा रहा है। पिछले साल Aerolineas Argentinas ने आठ Boeing 737-800 विमानों को इसी इंजन की लगातार खराबी के कारण ग्राउंड कर दिया था। कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने भी इसी इंजन में बार-बार तकनीकी समस्या देखी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास पुलिसकर्मी की कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।