आंध्र प्रदेश में एक पुलिस इंस्पेक्टर ने सत्तारूढ़ तेदेपा के एक सांसद पर निशाना साधते हुए धमकी दी कि अगर निर्वाचित प्रतिनिधि पुलिस बल का मनोबल गिराने की बात करेंगे तो उनकी जुबान काट दी जाएगी। सांसद ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिसकर्मी को ललकारा और उसके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई।
आपको बता दे कि अनंतपुरम जिले में कादिरी के इंस्पेक्टर माधव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतावनी देते हुए कहा कि हमने अभी तक संयम बरता है। भविष्य में अगर कोई हद से बाहर जाकर पुलिस के खिलाफ बात करता है तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम उनकी जुबान काट लेंगे. सावधान रहो।
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
वही , इस बयान के जवाब में सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने भी इंस्पेक्टर को धमकाया और पूछा कि जुबान कटवाने के लिए मैं कहां आऊं?
दरअसल, दोनों पक्षों के बीच झगड़ा ताड़ीपात्री के करीब एक गांव में पिछले सप्ताह दो समूहों के बीच हुए झगड़े से जुड़ा है। इस झगड़े के बाद सांसद ने आरोप लगाया था कि स्थिति संभालने के बजाय पुलिस मौके से फरार हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



